दिल्ली चुनाव: बरसों बाद बिन शीला दीक्षित वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी

सोनिया कई सालों के बाद बिना शीला दीक्षित के वोट डालने पहुंचीं।

Update: 2020-02-08 06:44 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 7 पर्सेंट मतदान हो चुका है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वोट डाला। सोनिया कई सालों के बाद बिना शीला दीक्षित के वोट डालने पहुंचीं। दीक्षित का पिछले साल निधन हो गया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव के वक्त भी दोनों एकसाथ वोट डालने पहुंची थीं। इसबार सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ वोट डालने पहुंची थीं। 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने परिवार संग वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर 'आप' की सरकार बनने जा रही है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, एस. जयशंकर और बीजेपी के विवादित नेता प्रवेश साहिब वर्मा समेत विभिन्न सांसदों ने अपने परिवारों के साथ सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।

जहां सत्तारूढ़ आप सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है वहीं बीजेपी दिल्ली में 20 साल बाद अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। दिल्ली पर 15 साल राज करने वाली कांग्रेस भी राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा जनाधार पाना चाहेगी। इस बार क्यूआर कोड्स और मोबाइल ऐप्स जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा के साथ मुस्तैद हैं। 

Tags:    

Similar News