उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुकः एम्स

Update: 2019-08-07 16:40 GMT

दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल से हवाई मार्ग से एम्स पहुंचाया गया था।

केजीएमयू के अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें निमोनिया हो गया है। घटना में उनके वकील के सिर पर चोटें आई थीं, उन्हें यहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और कई हड्डियां भी टूट गई हैं....!

Tags:    

Similar News