गुजरात में दूषित सिरप पीने से 5 लोगों की मौत, 2 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

5 people died after drinking contaminated syrup in Gujarat, 2 people were admitted to hospital

Update: 2023-11-30 11:59 GMT

नडियाद, खेड़ा (गुजरात):  गुजरात में मिथाइल अल्कोहल युक्त दूषित सिरप पीने से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी गुजरात पुलिस ने दी है।

खेड़ा नडियाद इलाके में कल हुए एक हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दवा के निर्माण डिटेक्टर के कारण मेथनॉल जहर मिलाया गया था। यह सिरप 50 से 55 लोगों को बेचा जाता था। जिसमें से तीन लोगों की सिरप पीने से मौत हो गई है। जबकि अन्य दो मृतकों ने सिरप नहीं पिया था, उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

5 लोगों की मौत की जांच खेड़ा पुलिस और अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस और स्टेट मॉनिटरिंग सेल कर रही है। इस घटना में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किशोर नाम का शख्स आयुर्वेदिक दवा (कफ सिरप) बेच रहा था।

कथित तौर पर सिरप पीने से 5 लोगों की हुई मृत्यु पर खेड़ा SP राजेश कुमार गढ़िया ने कहा, "...मामले में 3 लोगों की मृत्यु 28 तारीख और 2 लोगों की मृत्यु 29 तारीख को हुई थी... कहा जा रहा है कि एक आयुर्वेदिक सिरप है जिसे पीने के कारण यह हुआ है... यह सिरप किससे ली गई? कौन सप्लायर है? कौन इसमें शामिल है इसकी जांच चल रही है। सिरप बेचने वाला किराने का व्यपारी है जिसने गांव के 50-60 लोगों को सिरप बेची है, कई लोगों ने सिरप पिया लेकिन कुछ को ही दिक्कत हुई है। कहा गया है कि 5 में से 3 की मृत्यु सीरप पीने से हुई है लेकिन 2 की नहीं, हम अभी इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।.


Tags:    

Similar News