सदन को सीएम जयराम ने बताया- यस बैंक में हिमाचल प्रदेश के कितने करोड़ की फंसी है रकम

सीएम ने बताया कि यस बैंक की ऊंची ब्याज दरों के कारण राज्य सरकार एवं सामान्य जनता ने अपना धन इस बैंक में जमा कर रखा था।

Update: 2020-03-12 10:23 GMT

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सदन में बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में कहा कि। प्रदेश सरकार की कई संस्थाओं का पैसा यस बैंक में जमा है। सीएम ने बताया कि यस बैंक की ऊंची ब्याज दरों के कारण राज्य सरकार एवं सामान्य जनता ने अपना धन इस बैंक में जमा कर रखा था।

5 मार्च 2020 तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न निवेशकों, जमाकर्ताओं द्वारा यस बैंक की कुल नौ शाखाओं में 32 हजार खातों के माध्यम से कुल 1909 करोड़ रुपये की धनराशि जमा की गई थी। इनमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के 625 करोड़, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के 320 करोड़, हिमाचल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम के 104 करोड़, हिमाचल पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के 25 करोड़ और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के 170 करोड़ शामिल हैं।


Tags:    

Similar News