हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप बने

Update: 2020-07-22 09:32 GMT

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में नये बीजेपी अध्यक्ष को नियुक्त किया है. यह जानकारी बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने दी. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू मानी जायेगी. 

मिली जानकारी के मुताबिक सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. अभी दो दिन पहले गुजरात और लद्दाख प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी दोनों सांसदों को ही नई नियुक्ति मिली थी. 




 


Tags:    

Similar News