Johannesburg Shooting : जोहान्सबर्ग के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत, तीन घायल

जानकारी के मुताबिक 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।;

Update: 2022-07-10 07:58 GMT

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसा और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा। गोलियां चलाने के बाद बंदूकधारी सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में किशोर भी शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News