पाकिस्तान : लाहौर में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमाका, कई लोग घायल

धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच औक दीवारें टूट गयीं.;

Update: 2021-06-23 07:46 GMT

Bomb Blast outside Hafiz Saeed House: पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर है. हाफिज सईद का घर लाहौर के जोहर टाउन इलाके में हैं. घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच औक दीवारें टूट गयीं.

हमला किसने और क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके साथ ही हमले के दौरान हाफिज सईद अपने घर पर था या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. लाहौर में एबीपी न्यूज़ के सूत्रों ने बताया कि धमाका बेहद जोरदार था. हाफिज सईद के घर पर यह पहला हमला नहीं है, इससे पहले भी हाफिज सईद पर हमले की कोशिश हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में धमाका हुआ है वहां कई शोरूम, बैंक और अस्पताल भी मौजूद है. इसके साथ ही जानकारी मिली है कि इस धमाके से पहले एक दूसरे इलाके भगवानपुरा में धमाके में कॉल आयी थी, जो फेक कॉल साबित हुई. लेकिन इसके बाद जब जोहर टाउन इलाके में धमाके की खबर आयी तो पुलिस ने पहले इसे भी फेक कॉल के तौर पर ही लिया. बताया जा रहा है कि धमाका करने वालों ने जानबूझ कर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया.

Tags:    

Similar News