Nobel Peace Prize : नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिए- किसे मिला

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का ऐलान हो गया है.

Update: 2022-10-07 09:39 GMT

Nobel Peace Prize : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का ऐलान हो गया है. इस बार नोबेल शांति पुरस्कार एक व्यक्ति के साथ दो संगठनों को मिला है. बेलारुस के मानवाधिकार कार्यकर्ता Ales Bialiatski, रूस के मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है.

आलिस बिलिआत्स्के। ये बेलारूस के हैं।

बेलारूस के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट आलिस बिलिआत्स्के को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इस पुरस्कार का ऐलान किया गया।

आलिस के अलावा रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है। ये दोनों ही संस्थान मानवाधिकार के लिए काम करते हैं।

नोबेल वीक 3 अक्टूबर को शुरू हुआ और 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे।

 


Tags:    

Similar News