मिल गया बहुत बड़ा गुलाबी हीरा

अफ्रीका क्षेत्र के देश अंगोला में एक बड़ा हीरा मिला है जिसका वजन 170 कैरेट बताया गया। कई सदियों बाद इतना बड़ा हीरा खोजा गया है। इस हीरे की एक खासबात यह भी है कि यह गुलाबी रंग का है।

Update: 2022-07-28 05:36 GMT

अफ्रीका क्षेत्र के देश अंगोला में एक बड़ा हीरा मिला है जिसका वजन 170 कैरेट बताया गया। कई सदियों बाद इतना बड़ा हीरा खोजा गया है। इस हीरे की एक खासबात यह भी है कि यह गुलाबी रंग का है।

ऑस्ट्रेलिया की एक डायमंड कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि गुलाबी हीरे का नाम "लुलो रोज़" रखा गया है क्योंकि यह लुलो हीरे की खदान में पाया गया। इसे पिछली तीन सौ सालों में मिला अब तक का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा होने का दावा किया जा रहा है। यह उम्मीद की जा रही है बाजार में आने के बाद यह हीरा मोटी रकम में बिकेगा क्योंकि पहले भी इसी तरह के गुलाबी हीरे रिकॉर्ड कीमतों पर बेचे गए हैं। 2017 में 59.6 कैरेट के गुलाबी हीरे की नीलामी 71.2 मिलियन डॉलर में की गई थी। यह अब तक का सबसे महंगा हीरा था। "लुलो रोज़" की असली कीमत तभी पता चल पाएगी, जब उसे काटा और पॉलिश किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान हीरे का वजन आधा हो जाता है। गुलाबी हीरे का मूल्य उनके रंग, स्पष्टता, कट शैली और वजन पर निर्भर करता है। अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री डायमेंटिनो अजेवेदो ने कहा, "लुलो का यह रिकॉर्डतोड़ और आश्चर्यजनक गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है। अधिकांश रंगीन रत्नों में रासायनिक तत्व होते हैं जो उनकी पारदर्शिता को कम करते हैं और प्रकाश को अवशोषित करते हैं, लेकिन प्राकृतिक गुलाबी हीरे नहीं होते हैं।

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध गुलाबी हीरे ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख अर्जेल खदान में पाए जाते हैं और यहां से सबसे अधिक आपूर्ति की जाती है। गुलाबी हीरे ब्राजील, भारत और तंजानिया के साथ-साथ अंगोला में भी पाए गए हैं। लुलो खदान में लगभग 400 कर्मचारी काम करते हैं, जहां पहले से ही अंगोला में पाए गए अब तक के दो सबसे बड़े हीरे पाए जा चुके हैं। लुकापा के मुताबिक गुलाबी हीरा खदान में पाया जाने वाला पांचवां सबसे बड़ा हीरा है जहां 100 कैरेट या उससे अधिक के 27 हीरे पाए गए हैं।

Tags:    

Similar News