जापान के शहर यामागोची पर बंदरों का आतंक

यामागोची नगर के लोगों का जीवन जंगली बंदरों ने बेहाल कर दिया है। ये जंगली बंदर नागरिकों पर लगातार हमले करते रहते हैं।

Update: 2022-07-28 08:18 GMT

अत्याधुनिक तकनीक के लिए मशहूर देश जापान का एक शहर यामागोची बंदरों के आतंक से परेशान हो गया है। वहां की पुलिस ने अब बंदरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की शुरुआत कर दी है। पुलिस अब बेहोश करने वाली बंदूकों को इस्तेमाल में लाने की योजना पर विचार कर रही है। यामागोची नगर के लोगों का जीवन जंगली बंदरों ने बेहाल कर दिया है। ये जंगली बंदर नागरिकों पर लगातार हमले करते रहते हैं। कुछ हफ्तों में इस शहर में कम से कम 42 लोग बंदरों की हमलों का शिकार बने जिनमें बूढे और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हमले लोगों पर होना बहुत गैर मामूली हैं। बंदरों को पकड़ने की तमाम कोशिशें अब तक नाकाम हो गई हैं इसलिए पुलिस ने अब बेहोश करने वाली बंदूकों की मदद से इन्हें नियंत्रित करने की योजना बनाई है।

Tags:    

Similar News