अब नेपाल जाना पड़ेगा महंगा, भारतीय वाहनों के एंट्री फीस में हुई बढ़ोतरी

नेपाली सरकार ने भारतीय दो पहिया और चार पहिया वाहनों के एंट्री शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

Update: 2023-06-01 05:15 GMT

 भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर भारत से नेपाल जाना अब और महंगा हो गया है। नेपाल की सरकार ने भारतीय वाहनों के प्रवेश शुल्क में भारी बढोतरी का ऐलान किया है। भारत की ओर से जानेवाली दो पहिया और चार पहिया वाहनों के एंट्री शुल्क में यह वृद्धि की गयी है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का एंट्री शुल्क पहले 150 रुपये (नेपाली) लगता था, अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। चार पहिया वाहन ले जाने पर पहले 500 रुपये लिए जाते थे। अब यह बढ़ा कर 600 रुपये (नेपाली) कर दिया गया है। मालवाहक वाहनों को 1700 रुपए शुल्क देना होगा।

भारत आने पर नहीं लगता है एंट्री शुल्क

नेपाल सरकार ने शुल्क बढ़ाने का यह प्रस्ताव अपने बजट में किया है, जिसे नेपाल से जुड़ी सभी सीमाओं पर लागू कर दिया गया है। इसके विपरीत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबरों के वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

दो, तीन घंटे के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

राहत की बात यह है कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग अगर नेपाल के नजदीकी इलाकों में दो तीन घंटों के लिए जायेंगे तो पूर्व की तरह ही सुविधा दी जायेगी। उन्हें किसी भी तरीके का एंट्री शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि नेपाल सरकार के इस फैसले से रोज नेपाल में काम से जाने वाले लोगों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि वर्षों से नेपाल और भारत के बीच बेटी-रोटी का संबंध है। सीमावर्ती क्षेत्र के कई परिवार के बेटे एवं बेटियों की शादियां नेपाल में हुई है। अब भारतीय लोगों की नेपाल यात्रा उनकी जेबों पर भारी पड़ेगी।

      

Tags:    

Similar News