पाकिस्तान : कराची में न्यूज एंकर की हत्या, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी

मुरीद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Update: 2019-07-10 04:46 GMT

कराची : पाकिस्तान में न्यूज चैनल के एक एंकर की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक मुरीद अब्बास की कराची के खैबन-ए-बुखारी क्षेत्र में कैफे के पास एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद व्यक्ति ने मुरीद को गोली मार दी। मुरीद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वे बोल न्यूज चैनल में एंकर थे। हमलावर ने भी खुद को गोली मारी। फिलहाल वह घायल है।

एंकर को सीने और पेट में दो गोली मारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आतिफ जमां के तौर पर हुई। सुरक्षाबलों ने आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे, तभी उसने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के सीने में गोली लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, मुरीद के साथ उसका विवाद हो गया था। इसके बाद वह कार में आया और एंकर पर खुलेआम फायरिंग कर दी। मुरीद को पेट और सीने में दो गोली लगी।

Tags:    

Similar News