ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर 2 लोगों के बीच झगड़े से मची अफरा-तफरी, 16 लोग घायल

भूमिगत रेलवे स्टेशन के ऑक्सफोर्ड सर्कस इलाके में दो लोगों के बीच हुए झगड़े के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें 16 लोग घायल...

Update: 2017-11-25 13:13 GMT

लंदन : भूमिगत रेलवे स्टेशन के ऑक्सफोर्ड सर्कस इलाके में दो लोगों के बीच हुए झगड़े के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें 16 लोग घायल हो गए है। पुलिस को वहां बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा।

पुलिस ने आतंकवादी हमले की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि गोली चलने की सूचना मिलने पर शहर के इस व्यस्ततम इलाके को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, 'हम दोनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज जारी कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड सर्कस पर आज दिन में हुई घटना के बाद हम उन दोनों से बात करना चाहेंगे।'

दरअसल घटना की सुचना मिलते ही लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से इलाके में तब तक जाने से बचने को कहा है, जब तक अगले निर्देश नहीं आ जाते. 'जो पहले से इलाके में हैं, वे इमारतों में छिपकर रहें.' पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'अगर आप ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर हैं तो किसी इमारत में चले जाएं और अगले निर्देश तक वहीं रहें।

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि भूमिगत रेलवे स्टेशन के ऑक्सफोर्ड सर्कस पर यह झगड़ा हुआ जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना पड़ा। पुलिस ने जारी एक बयान में कहा, 'अधिकारियों का मानना है कि प्लेटफॉर्म पर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ। अब वह सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो लोगों से बातचीत करना चाहेंगे।

पुलिस का मानना है कि इन दोनों लोगों के पास घटना के संबंध में और जानकारी होगी।' घटना के बाद एक व्यक्ति को पैर में चोट आने के बाद ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया है जबकि आठ अन्य लोगों को मध्य लंदन के अस्पतालों में ले जाया गया है। सात अन्य लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

Similar News