उड़ती विमान में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

कतर एयरवेज के विमान की ढाका से बैंकॉक की उड़ान के दौरान एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया

Update: 2020-02-05 07:17 GMT

प्रसव पीड़ा बच्चे का जन्म होना आप ट्रेन,बस,हॉस्पिटल,घर या कहि सुरक्षित जगह पर सुना होगा लेकिन मंगलवार को विदेशी महिला ने उड़ती जहाज में बच्चे को जन्म दिया। तो विमान को कोलकता में आपात लैडिंग करानी पड़ी। जहां पर जच्चा-बच्चा को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बतादें कि कतर एयरवेज के विमान की ढाका से बैंकॉक की उड़ान के दौरान एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद विमान की कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड की महिला ने महिला फ्लाइट अटेंडेंट की मदद से बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि यह वाकया तड़के 3 बजे की है। विमान कोलकाता के ऊपर से गुजर रहा था। उड़ान संख्या क्यूआर 830 के कैप्टन ने कोलकाता हवाईअड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और उसे हालात की जानकारी देते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

उन्होंने बताया कि विमान जब नागपुर से गुजर रहा था, उस समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने विमान के चालक दल को इसकी सूचना दी और फिर यह मामला पायलट के संज्ञान में आया। पायलट ने एटीसी को सहायता का संदेश भेजा और इजाजत के बाद 352 यात्रियों वाले विमान को तड़के 3:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय विमान तल पर उतारा गया। फिर विमान को 5:50 बजे सुबह बैंकॉक के लिए रवाना किया गया। 


Tags:    

Similar News