तीर्थस्थल अमरकंटक के एक आश्रम के प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,जानें.....

Update: 2022-10-15 12:29 GMT

मध्यप्रदेश के शहडोल सम्भाग के तीर्थस्थल अमरकंटक के एक आश्रम के प्रमुख के खिलाफ एक श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक आदिवासी महिला आश्रम में मजदूरी करती थी।


इसी दौरान आरोपी लक्ष्मण दास ने उसे घर की साफ-सफाई का काम सौंपा

और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को करीब 40 किमी दूर एक आश्रम में बंधक बना लिया। इस दौरान भी आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला 13 अक्टूबर को किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को जाँच में लेकर साक्ष्य की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News