MP: राजगढ़ में महिला डिप्टी कलेक्टर को धक्का देने के मामले पर 2 पर FIR, 1 गिरफ्तार

बता दें प्रिया प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रही थी। जब उनके साथ यह हादसा हुआ।

Update: 2020-01-20 04:15 GMT

मध्यप्रदेश में सीएए के समर्थ में हुए प्रदर्शन में प्रर्दशनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए। इस मामले में अब दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गयी है जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें प्रिया प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रही थी। जब उनके साथ यह हादसा हुआ।

राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता एवं उनके अधीनस्थ काम कर रहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में धारा 144 लगाने के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने कथित रूप से रविवार को चांटे मारे।


धक्का-मुक्की और चोटी खींची गई

इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों अधिकारियों से भी धक्कामुक्की भी हुई और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी भी खींची, जिससे उनके बाल बिखर गये। इस सारी घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो गये हैं। भाजपा ने इन दोनों अधिकारियों द्वारा सीएए के समर्थकों को पीटे जाने पर कहा कि आज का दिन लोकतंत्र (Democracy) के सबसे काले दिनों में गिना जायेगा। वहीं, कलेक्टर निधि से इस बारे में पक्ष जानने के लिए फोन पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chauhan) ने ट्वीट किया। आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जायेगा।

Tags:    

Similar News