चलती कार में युवक के साथ 4 लोगों ने किया कुकर्म

Update: 2019-12-13 03:05 GMT

मुंबई. यहां बेहद हैरान करने वाले मामले में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक के साथ चलती कार में 4 लोगों ने कुकर्म किया है। चारों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पोस्ट से शख्स का पता लगाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। सभी चार आरोपी बुधवार सुबह तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

वीबी नगर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, चारों ने 3 घंटे तक युवक के साथ कुकर्म किया। मुंबई के कुर्ला में रहने वाले व्यक्ति ने शहर के एक रेस्तरां के बाहर एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसे देखकर चारों आरोपी उसका अपहरण कर ले गए। चारों आरोपी पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर उसके पास पहुंचे और बताया कि वे उसके फैन हैं और उससे कार के अंदर बैठे कुछ लोग बातचीत करना चाहते हैं। कुकर्म के बाद चारों लोगों ने पीड़ित को एक सड़क पर फेंक दिया। तब पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन किया और पुलिस स्टेशन आकर केस दर्ज कराया।

मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में से एक नाबालिग है और उसे बाल रिमांड होम भेज दिया गया है। वीबी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माधुरी पोकले ने कहा कि आगे की जांच जारी है। पोकले ने कहा, "सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हम मामले में और बयान दर्ज कर रहे हैं। हम अस्पताल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"

Tags:    

Similar News