नवी मुंबई के पास झरने के नीचे नहा रही 4 कॉलेज छात्राएं बहीं, एक का शव मिला

महाराष्ट्र में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते झरने का बहाब तेज हो गया था

Update: 2019-08-03 12:07 GMT

मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पास पिकनिक मनाने गईं चार छात्राएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। घटना शनिवार सुबह खारघर में ड्राइविंग रेंज के नजदीक हुई। पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के छात्राएं और कुछ महिलाएं यहां पहाड़ से गिरने वाले झरने में नहा रही थीं।

घटना की सूचना मिलने के बाद खारघर फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान चेंबूर नाका के पास छात्रा नेहा जैन (19) का शव मिला। अन्य तीन छात्राओं की खोज जारी है। सभी छात्राएं मुंबई के चेंबूर की रहने वाली थीं।

झरने का बहाव तेज था, इसलिए पर्यटकों के आने पर रोक थी

महाराष्ट्र में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते झरने का बहाब तेज हो गया था और प्रशासन ने यहां पर्यटकों के आने-जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर छात्राओं और महिलाओं का ग्रुप झरने पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंच गया था।

Tags:    

Similar News