Covid-19 in India : देश में संक्रमण के 3.48 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटों में 4,205 लोगों की मौत

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है।

Update: 2021-05-12 04:27 GMT

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत अब भी खौफजदा है। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है, मगर मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी टेंशन कायम है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हुई। 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,33,40,428 हो गए।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है।

वहीँ देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।


Tags:    

Similar News