गणेश विसर्जन के दौरान यूपी -हरियाणा में 15 लोगों की डूबने से मौत: हरियाणा में 7 तो UP में 8 की गई जान

हरियाणा और UP में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए।

Update: 2022-09-10 04:29 GMT

हरियाणा और UP में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उधर, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी 8 लोगों की मौत की खबर है। संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं​​​​​, ललितपुर और उन्नाव में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है।

हरियाणा में 2 हादसों में 7 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणपति विसर्जन के दौरान 2 हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गम्भीर है।

महेंद्रगढ़ में मृतकों की पहचान टिंकू, आकाश, नितिन और निकुंज के तौर पर हुई है। यह सभी 18 से 23 साल के बताए गए हैं। मनोज, दीपक, सुनील, संजय को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

महेंद्रगढ़ के DC डा. जेके आभीर ने दावा किया है कि बिना परमिशन के झगड़ोली नहर में विसर्जन किया जा रहा था। DC ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अभी नहर में रेस्क्यू चल रहा है। 8 लोगों को बाहर निकाला गया।

Tags:    

Similar News