रामायण में भगवान 'राम' की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल

'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर देश के घर-घर में प्रख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Update: 2021-03-18 11:41 GMT

प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर देश के घर-घर में प्रख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अरुण गोविल का भाजपा में शामिल होना बड़ा अहम माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण शुरू किया था। लॉकडाउन में लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था। गोविल ने अभी तक किसी राजनीतिक दल से जुड़ने से बचते रहे थे।

Tags:    

Similar News