वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा दिखा - सूत्र

विमान ने जोरहाट से दोपहर बाद 12.25 बजे उड़ान भरी थी

Update: 2019-06-03 12:41 GMT

नई दिल्ली। वायुसेना का एक ए एन-32 विमान आज असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था उसमें चालक दल के सदस्यों समेत कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें चालक दल के आठ सदस्य और पांच अन्य यात्री मौजीद थे।

सूत्रों ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर बाद 12.25 बजे उड़ान भरी थी। वह अरुणाचलप्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में स्थित मेचुका एडवांस लैडिंग ग्राउंड जा रहा था। रास्ते में दोपहर 01.00 बजे के करीब संबध्द एजेसियों से विमान का संपर्क टूट गया। उसके बाद से विमान से कोई संपर्क नही हो पाया है विमान के गंतव्य तक नही पहुंचने पर वायुसेना ने जरुरी कार्यवाई शुरु कर दी थी। और अन्य विमान को उसकी तलाश के लिए लगाया गया। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि उड़ान भरने के पांच घंटे बाद सियान घाटी मे मलबा दिखा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात कर लापता मालवाहक विमान ए एन-32 के बारे में जानकारी ली है।  

Tags:    

Similar News