Assam News: तेंदुए के आतंक का VIDEO, पकड़ने में वन विभाग के कर्मियों के छूटे पसीने

Assam News Leopard Attack: असम के जोरहाट में एक तेंदुए के आतंक का खतरनाक वीडियो सामने आया है। पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर कुल 13 लोगों को घायल कर दिया।

Update: 2022-12-27 07:22 GMT

Assam News Leopard Attack: असम के जोरहाट में एक तेंदुए के आतंक का खतरनाक वीडियो सामने आया है। पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर कुल 13 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।

चेनिजन इलाके में घूमता दिखा था तेंदुआ

पुलिस के मुताबिक, जोरहाट जिले में रेनफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर (RFRI) में एक तेंदुए के घुसने और सोमवार को लोगों पर हमला करने के बाद तीन वन कर्मियों, महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन इलाके में परिसर में घूमता दिखा।

तेंदुए को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी के बाद एक टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने पहले परिसर के कई निवासियों और तीन वन कर्मियों पर हमला किया।

तेंदुए को पकड़ने में वनकर्मियों के छूटे पसीने

तेंदुए को पकड़ने पहुंची टीम को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई असफल प्रयासों के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और उसे पकड़ लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ अक्सर अपना स्थान बदलता था और बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोसी गांवों में भटक जाता था।

Tags:    

Similar News