BJP ने किया बड़ा ऐलान- केरल में 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन होंगे CM उम्मीदवार

मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन की थी.;

Update: 2021-03-04 11:37 GMT

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एलान किया है. 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन को केरल में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. 

आपको बतादें पश्चिम बंगाल और असम के अलावा केरल भी उन 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन की थी. दिल्ली मेट्रो जैसे सपने को सच करने वाले श्रीधरन ने देश के कई शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट्स में मदद की है. अब उन्होंने मुख्य राजनीति का रुख किया है.

Tags:    

Similar News