विदेश मंत्री जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, जानिए- क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा

इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है.;

Update: 2023-10-12 14:44 GMT

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है. विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ाकर Z कैटेगरी की कर दी गई है. पहले उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. अब सीआरपीएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा में मुस्तैद होंगे. बता दें कि Z कैटेगरी की सुरक्षा में 36 सीआरपीएफ कमांडो तैनात होंगे. 

सूत्रों ने कहा कि अब विदेश मंत्री एस जयशंकर को सीआरपीएफ द्वारा बड़े ‘जेड’ श्रेणी के सुरक्षा कवर के तहत संरक्षित किया जाएगा, जिसमें देश भर में शिफ्टों में चौबीसों घंटे उनके साथ लगभग 14-15 सशस्त्र कमांडो रहेंगे. सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा कवर में वर्तमान में 176 दिग्गज हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं.

केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पांच कैटेगरी बना रखी है. इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ शामिल है. खतरे के हिसाब से व्यक्ति को सुरक्षा दी जाती है. कैटेगरी बढ़ने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ता जाता है. किस कैटेगरी की सुरक्षा पर कितना खर्चा होता है, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि, अनुमान है कि Z+ कैटेगरी की सुरक्षा पर हर महीने 15 से 20 लाख रुपये का खर्चा आता है.

Tags:    

Similar News