Delhi Hotel Fire : कनॉट प्लेस के सनसिटी होटल में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
Delhi Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं.;
Delhi Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं. हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
Delhi | Fire breaks out in a hotel in Connaught Place. Six fire tenders are present at the spot. Details awaited.
— ANI (@ANI) January 21, 2023
जानकारी के अनुसार, कनॉट प्लेस में स्थित होटल सनसिटी में शनिवार को आग लग गई. दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. होटल के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को निकाल लिया गया है. आग बुझाने का काम चल रहा है.