Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, तापमान में हुई बढ़ोतरी
Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में एक एकदम से मौसम में बदलावा देखा जा रहा है। मार्च महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। इस महीने में दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है और धूप की तीव्रता भी बढ़ती है।;
Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में एक एकदम से मौसम में बदलावा देखा जा रहा है। मार्च महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। इस महीने में दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है और धूप की तीव्रता भी बढ़ती है। बुधवार को राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। जिसका तापमान में कोई असर नहीं पड़ा। वहीं, लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ रहा है।
अक्सर मार्च के दौरान दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। बादलों की कमी भी इस महीने के मौसम का विशेष लक्षण होती है, जिससे धूप का प्रभाव अधिक होता है। राजधानी दिल्ली में दोपहर के वक्त तेज धूप निकल रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तापमान में बढोत्तरी देखने को मिल रही है।
दिल्ली में बढ़ रहा है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 16 से 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही कुछ दिन राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाले है।
यूपी-बिहार में गर्मी ने दी दस्तक
यूपी-बिहार में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव को लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी की मार झेलने पड़ रही है। बिहार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।