Weather News Today: दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश, पंजाब, यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Delhi Weather News Today: देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार तड़के मौसम ने एक बार फिर करवट ली. आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली.;

Update: 2023-05-29 02:27 GMT

Delhi Weather News Today: देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार तड़के मौसम ने एक बार फिर करवट ली. आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही रविवार रात दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की थी.

मौसम विभाग ने रविवार को ट्वीट कर बताया था कि, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) हांसी, महम, रोहतक, झज्जर, फरुखनगर, नूंह (हरियाणा) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी/गरज के साथ तेज हवाएं चलेगी. वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

IMD ने अगले 3-4 दिन तक आंधी व बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है साथ ही दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक आंधी चलने की संभावना है. वहीं पंजाब, गुजरात क्षेत्र और आसपास के मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में गरज/बिजली/तेज हवाओं/तूफान गतिविधि के साथ मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण ओडिशा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश-दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु और इससे सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ में हल्की से मध्यम छिटपुट आंधी/बिजली/तेज हवाएं चल रही हैं.

Tags:    

Similar News