Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक एकदम से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मार्च महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान मेंलगातार वृद्धि हो रही है और धूप की तीव्रता भी बढ़ती है। वहीं सुबह के समय ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का एहसास होता है।;
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक एकदम से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मार्च महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान मेंलगातार वृद्धि हो रही है और धूप की तीव्रता भी बढ़ती है। वहीं सुबह के समय ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का एहसास होता है। वहीं,आने वाले दिनों मेंलोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है।
अक्सर मार्च के दौरान दिनों में तापमान 30डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। बादलों की कमी भी इस महीने के मौसम का विशेष लक्षण होती है, जिससे धूप का प्रभाव अधिक होता है। राजधानी दिल्ली में दोपहर के वक्त तेज धूप निकल रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तापमान में बढोत्तरी देखने को मिल रही है।
दिल्ली में बढ़ रहा है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 32डिग्री और न्यूनतम तापमान 12डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही कुछ दिन राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाले है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।
यूपी-बिहार में गर्मी ने दी दस्तक
यूपी-बिहार में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव को लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी की मार झेलने पड़ रही है। बिहार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।