Dipika Kakar Baby: शोएब इब्राहिम ने दी अपने बेटे के बारे में गुड न्यूज, बताया कैसी है अब बेबी की हालत

Dipika Kakar Baby: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) 21 जुलाई, 2023 को अपने बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था।;

Update: 2023-07-10 08:19 GMT

Dipika Kakar Baby: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) 21 जुलाई, 2023 को अपने बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था। बेबी का जन्म आठ महीने में ही हुआ था। जिसकी वजह से बच्चे की देखभाल के लिए उसे NICU में रखा गया था। दीपिका और शोएब अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए अपने बेटे से जुड़े पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे थे। फैंस भी उनके बच्चे के लिए लगातार दुआ कर रहे थे।

वहीं 8 जुलाई को शोएब इब्राहिम ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर किया है। अब शोएब और दीपिका का बेबी NICU से बाहर आ गया है। कपल का बेबी बॉय अब ठीक है और जल्द ही दीपिका और उनके बेबी को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी और वो अपने घर जा सकेंगे। शोएब ने 17 दिन बाद अपने बेटे से जुड़े अपडेट को लेकर रात करीब 11 बजे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अलहमदुलिल्लाह आज हमारे बेटे को एनआईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऑब्जर्वेशन के लिए अब बस कुछ दिन और हॉस्पिटल में। इंशाअल्लाह जल्दी हम घर पर होंगे। हमारा बेटा अच्छा कर रहा है। आप सबका दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया इतनी दुआओं के लिए। बस इसी तरह आगे भी दुआ में शामिल रखिएगा।” शोएब के इस पोस्ट को दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया है। इस खबर से उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश है।

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी और यहीं से इनके बीच नजदीकियां बढ़ी थी। दीपिका और शोएब ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 22 फरवरी, 2018 को निकाह कर एक-दूजे के हो गए थे। शादी के पांच साल बाद ये कपल अपने बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं।

Tags:    

Similar News