15 अगस्त पर पहली बार लाल किला पर दिखेगा ये शानदार नजारा

Update: 2021-08-14 13:34 GMT

साल भारत अपना 75वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। देश में इस बार स्वतंत्रता दिवस हर साल से कुछ खास और अलग रहने वाला है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे वैसे ही आसमां से दो Mi-17 1V  हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा की जाएगी।  Mi-17 1V एक शक्तिशाली हेलीकॉप्टर  है, जो आधुनिक एवियोनिक्स, ग्लास कॉकपिट इंस्ट्रूमेंटेशन, अत्याधुनिक नौवहन उपकरण, एवियोनिक्स, मौसम रडार से लैस है।  

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त, 2021 को नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से इस ऐतिहासिक 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने में देश का नेतृत्व करेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को अपना संबोधन देंगे।

Tags:    

Similar News