गौतम अडानी का डूब गया 10 अरब डॉलर, अमीरों की सूची 8 नंबर पर आए

तो क्या अडानी का तिलिस्म टूट जाएगा

Update: 2023-01-30 11:36 GMT

अडानी ग्रुप के चेयरमैन की दौलत में लगातार तीसरे दिन भी भारी गिरावट आई है। आज यानी सोमवार को उन्हें करीब 10 अरब डॉलर का झटका लगा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अब वह एक पायदान और नीचे खिसक कर आठवें पर आ गए हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 87.1 बिलियन डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले तक अडानी फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उनकी कंपनियों के शेयर धड़ाम क्या हुए, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडानी भी 5 पायदान लुढ़क गए।

इससे पहले ब्ल्मूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक ही दिन में अडानी की संपत्ति 20.8 अरब डॉलर कम होकर 92.7 अरब डॉलर रह गई थी। जबकि, आज फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में अडानी सबसे बड़े लूजर हैं। उन्होंने दोपहर तक 9.6 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में पहले नंबर पर बर्रनार्ड अर्नाल्ट हैं। इनके पास कुल 213.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर काबिज एलन मस्क के पास 181.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीसरे पर जेफ बेजोस हैं, जिनका नेटवर्थ 125.4 अरब डॉलर है। लैरी एलिशन (112.7 अरब डॉलर) चौथे, वॉरेन बफेट (107.9 अरब डॉलर) पांचवे, बिलगेट्स (104.1 अरब डॉलर छठे, Carlos Slim Helu & family सातवें, गौतम अडानी आठवें, लैरी पेज नौवें और मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग में इस साल के टॉप लूजर हैं अडानी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी सातवें नंबर पर हैं। यह लिस्ट अभी शाम पांच बजे के करीब अपडेट होगी तो इसमें भी वह आठवें स्थान पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में उनके पीछे आठवें स्थान पर लैरी पेज हैं। इनकी संपत्ति 92 अरब डॉलर है। 9वें स्थान पर स्टीव वॉल्मर हैं। इनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। अगर अडानी ग्रुप के शेयर सोमवार को 5 फीसद से अधिक गिरते हैं तो गौत अडानी की संपत्ति कम होकर 88 अरब डॉलर के आसपास रह जाएगी। ऐसे में वह 10वें स्थान पर आ जाएंगे या टॉप-10 से भी बाहर हो जाएंगे। क्योंकि, 10वें नंबर पर काबिज सर्गी ब्रिन की दौलत भी 88.4 अरब डॉलर है।

Tags:    

Similar News