Gold Price Update: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, 32600 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम

Gold Price Update: Gold Price Update: आज नए साल 2023 का दूसरे कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। पिछले कई हफ्ते से सोने-चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है।;

Update: 2023-01-09 03:23 GMT

Gold Price Update: Gold Price Update: आज नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते का पहला दिन के है। ऐसे में अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 720 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 204 प्रति किलो की दर से सस्ती हुई।

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।

शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 209 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 55587 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 346 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 55796 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

हालांकि शुक्रवार को सोने के उलट चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 210 रुपये महंगा होकर 67888 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1693 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67678 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 209 रुपया सस्ता होकर 55587 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 210 रुपया सस्ता होकर 55363 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 191 रुपया सस्ता होकर 50918 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 157 रुपया सस्ता होकर 41690 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 32518 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 613 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12092 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

Similar News