Haryana News: पानीपत में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 6 लोग की जिंदा जलाकर मौत, जानें वजह
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत उनके चार बच्चे जिंदा जल गए।;
Haryana News: हरियाणा (Haryana) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पानीपत (Panipat) के गांव बिचपडी में गुरुवार की सुबह 7 बजे एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई और एक ही परिवार के 6 लोगों की जलने से मौत हो गई। दंपति की पहचान अब्दुल (42) और अफरोज (40) के रूप में हुई है। हादसे में उनकी दो बेटियां रेशमा (20) और इशरत (17) और दो बेटे अब्दुल (12) और अकफान (10) जिंदा जल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन (Police Administration) मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। मूल रूप से परिवार पश्चिम बंगाल (West Bengal) का रहने वाला था। और वर्तमान में परिवार बढ़वा राम कॉलोनी, KC चौक, गली नंबर 4 में रह रहा था।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस (Haryana Police) और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है।
इससे पहले भी सोमवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले से सिलेंडर फटने की खबर सामने आई थी। जिसमें करीब सात झुग्गियां जलकर राख हो गई। बावल रोड स्थित करनावास गांव रेवाड़ी में सोमवार को सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे बावल रोड पर बनी 2 दर्जन से अधिक झुग्गियों में आग लग गई।