आज लॉन्च होगी Hero की धमाकेदार स्कूटर, Honda Activa से निकलेगी आगे

Hero New Scooter Xoom: हीरो मोटर कॉर्प ने होंडा की एक्टिवा को टक्कर देने के लिए नई स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हीरो की यह स्कूटर Mestro Xoom होने वाली है।;

Update: 2023-01-30 06:43 GMT

Hero New Scooter Xoom: हीरो मोटर कॉर्प ने होंडा की एक्टिवा को टक्कर देने के लिए नई स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हीरो की यह स्कूटर Mestro Xoom होने वाली है। इसमें 110 सीसी का इंजन मिलेगा जो पावर के मामले में होंडा एक्टिवा के बराबर होने वाला है। हीरो की तरफ से आने वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नए फीचर्स अपग्रेड के साथ लांच होगी। इसे सबसे पहले सितंबर 2022 में देखा गया था। उस समय अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे फेस्टिवल सीजन में लांच किया जाएगा। लेकिन हीरो ने इसे नए साल पर पेश किया है।

Hero Xoom के फीचर्स

हीरो के नए स्कूटर में H साइज का एलइडी डीआरएल और नए एलईडी हेड लैंप दिए जाएंगे। इसके पीछे की तरफ एक्स साइज का एलइडी टेल लाइट मिलने वाला है जो उसके लुक को बहुत ही शानदार बनाएगा। स्कूटर में एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलेगा जिसमें ब्लूटूथ, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट और स्मार्टफोन कनेक्टिंग फीचर्स मिलने की संभावना बताई जा रही है। नया मेस्ट्रो जूम माएस्ट्रो एज से ऊपर का मॉडल होगा।

इसमें डिस्क ब्रेक के साथ 12 इंच एलॉय व्हील्स मिलने वाले हैं। स्कूटर के 3 वेरिएंट्स लॉन्च होंगे जो फीचर्स के मामले में एक्टिवा से काफी एडवांस होने वाले हैं। इसमें 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 7250 आरपीएम पर 8 बीएचपी का पावर और 5750 आरपीएम पर 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें टेलीस्कोपिक फॉक्स और पीछे की तरफ हाइड्रॉलिक्स शॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। इसका ब्रेक सेटअप कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आने वाला है।

बात करें स्कूटर की कीमत की तो कंपनी से 75000 की कीमत पर उपलब्ध करा सकती है। इस कीमत पर इसका मुकाबला नई एक्टिवा 6G एच स्मार्ट से होगा, जो फीचर्स के मामले में काफी अपग्रेडेड है। फीचर्स के मामले में एक्टिवा एच स्मार्ट हीरो जूम का मुकाबला कर सकती है। लेकिन डिजाइन के मामले में यह काफी आगे होने वाली है। इसे भारतीय युवाओं को देखकर डिजाइन किया गया है। माएस्ट्रो एज के जैसे इसका लुक भी बहुत ही अग्रेसिव होगा।

Tags:    

Similar News