IMD Weather Forecast Today: मार्च के महीने में गर्मी का टॉर्चर शुरू, बारिश की आशंका

IMD Weather Forecast Today: मार्च के महीना खत्म होने वाला है। वहीं गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार इस साल का अभी तक सबसे गर्म दिन रहा है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Update: 2024-03-28 08:15 GMT

IMD Weather Forecast Today: मार्च के महीना खत्म होने वाला है। वहीं गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार इस साल का अभी तक सबसे गर्म दिन रहा है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 37डिग्री दर्ज किया। जो सामान्य से 4डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले तीन दिनों में तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37और 20डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है यानी दिल्ली में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

बुधवार रहा सबसे गर्म दिन

मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक "बुधवार को राजधानी दिल्ली में इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उन्होंने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। अधिकत तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

Tags:    

Similar News