Corona Update : देश में 24 घंटे में 1.31 लाख नए मरीज मिले, 2,713 लोगों की मौत

देश में कोरोना का असर कम होने का सिलसिला जारी है।

Update: 2021-06-04 04:40 GMT

नई दिल्ली : देश में कोरोना का असर कम होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले, 2 लाख 5 हजार 771 ठीक हो गए और 2,705 की मौत हो गई। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते दिन 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16 लाख 31 हजार 427 रह गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.31 लाख

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.05 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,705

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.85 करोड़

अब तक ठीक हुए: 2.65 करोड़

अब तक कुल मौतें: 3.40 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 16.31 लाख

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Tags:    

Similar News