भारतीय नेवी के पेट्रोलिंग विमान ने हिंद महासागर में देखा चीनी युद्धपोत

भारतीय नौसेना केP-8I जासूस विमान दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी उभयचर युद्धपोत जियान -32 को सफलतापूर्वक ट्रैक करते हैं।

Update: 2019-09-16 05:38 GMT

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के नजदीक चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी का पता लगाया है. इंडियन नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस पेट्रोलिंग के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें ली हैं. बता दें, भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है।

चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीर हाथ लगी है. ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है. तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में पेट्रोलिंग पर तैनात था.

हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी पैनी निगाह रखती है क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा है. नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया गया.

Tags:    

Similar News