J&K: राजौरी में आतंकियों की फायरिंग में 3 लोगों की मौत, 7 घायल, सेना ने पूरे क्षेत्र को घेरा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों ने दम तोडऩे की सूचना मिली है.;
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राजौरी के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों ने दम तोडऩे की सूचना मिली है. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है.
जम्मू-कश्मीर: पुलिस का कहना है कि पुलवामा के राजपोरा इलाके से सुरक्षाकर्मियों के साथ हथियार छीनने की घटना सामने आई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/14UvSaTVqw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2023
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया राजौरी के अपर डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. इसमें घायल दो नागरिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, आठ घायलों में से एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों का इलाज जीएमसी अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जा रहा है तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इनके शरीर में कई गोलियां लगी हैं.
राजौरी के अस्पताल में मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ महमूद ने बताया, राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज जारी है. पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों के शरीर में कई गोलियां बरामद हुई हैं.