कमलनाथ के बहाने खेला कांग्रेस ने बड़ा खेल, अब बीजेपी का बिगाड देगी एक और खेल

Update: 2018-12-18 07:59 GMT

कांग्रेस में कई नेता इस प्रयास में लगे हैं कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी को कांग्रेस में लाया जाए। वैसे राहुल और प्रियंका गांधी से वरुण गांधी के संबंध बहुत अच्छे हैं और तीनों में बातचीत और मेल मुलाकात होती रहती है। पर मेनका गांधी की वजह से वरुण की कांग्रेस में वापसी संभव नहीं हो पा रही है।


पिछले कुछ समय से इस बात की चर्चा थी कि दिसंबर में किसी समय वरुण कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार वे भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा अगर उनकी टिकट काटती है तो इस बात की संभावना कम ही है कि मेनका गांधी भाजपा से चुनाव लड़ेंगीं।


मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संजय गांधी के प्रति ऐसा सद्भाव दिखाया है कि कई लोग मानने लगे हैं कि वे वरुण गांधी की वापसी करा सकते हैं। जब वे प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने अपने कमरे में संजय गांधी की फोटो लगाई थी। उनके विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजधानी भोपाल में जगह जगह सोनिया और राहुल गांधी के साथ साथ संजय गांधी के भी कटआउट और होर्डिंग्स लगे हैं।


ध्यान रहे कमलनाथ संजय गांधी के बहुत करीबी दोस्त थे और इसी वजह से इंदिरा गांधी उनको अपना अपना तीसरा बेटा मानती थीं। उन्होंने संजय गांधी को कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में शामिल कर दिया है। इसके बाद अगला कदम वरुण गांधी की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से जुड़े कई लोग वरुण गांधी की नई किताब के प्रमोशन में जुटे हैं।  

Similar News