साहित्यकार व पत्रकार मनोरमा महापात्र का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक कहा, अपने लेखन के लिए हमेशा याद की जाएंगी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोरमा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह विभिन्न मुद्दों पर अपने लेखन के लिये याद की जाएंगी।

Update: 2021-09-19 06:15 GMT

कटक, ओडिशा : 87 वर्षीय प्रख्यात ओडिया साहित्यकार एवं पत्रकार मनोरमा महापात्र का शनिवार को निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

सूत्रों के अनुसार , मनोरमा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनका शनिवार को निधन हो गया।

 उन्हें 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1988 में सोवियत नेहरू पुरस्कार, 1990 में क्रिटिक सर्किल ऑफ इंडिया पुरस्कार, 1991 में ईश्वरचंद्र विद्यासागर सम्मान और 1994 में रूपमबारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनोरमा जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोरमा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह विभिन्न मुद्दों पर अपने लेखन के लिये याद की जाएंगी। मोदी ने ट्वीट किया, ''प्रसिद्ध साहित्यकार मनोरमा महापात्र जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह विभिन्न मुद्दों पर अपने लेखन के लिए याद की जाएंगी। मीडिया में भी उन्होंने महती योगदान किया और और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति ।'' 

Tags:    

Similar News