Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल के मंडी सीट से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को देंगे टक्कर

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से कांग्रेस (Congress) ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) कांग्रेस की तरफ से मंडी लोक सभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने इस सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Update: 2024-04-13 11:38 GMT

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से कांग्रेस (Congress) ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) कांग्रेस की तरफ से मंडी लोक सभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने इस सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।ये ऐलान विक्रमादित्य सिंह की मां और सांसद प्रतिभा सिंह ने किया है, हालांकि अभी तक कांग्रेस की और से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल की पूर्व सीएम प्रतिभा सिंह इसी सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थी, लेकिन इस साल उन्होंने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात के संकेत दिए है। सीएम सुक्खू ने भी कहा है कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। माना जा रहा है कि काँग्रेस के केंद्रीय समिति की बैठक में विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा, “हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने इस सीट से इस बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अब वह इस सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहती हैं। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस अगर विक्रमादित्य सिंह मंडी से अपना उम्मीदवार बनाती है तो हिमाचल कांग्रेस में चल रहे आपसी दरार कम हो सकती है।

आपको ये भी पता हो कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभिनेत्री इन दिनों मंडी में अपने चुनावी अभियान में लगी हुई हैं। कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं। वहीं, कह पिछले कई दिनों से राजनीति में अपना करियर बनाने का संकेत दे रही थीं।

Tags:    

Similar News