Lok Sabha elections Congres List : कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव

राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

Update: 2024-03-08 14:04 GMT

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम राज्यों में 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर से वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट उन्होंने 2019 में जीती थी। घोषित किए गए कुल 36 उम्मीदवारों में से 15 केरल से, छह-छह कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से, चार तेलंगाना से हैं।  राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। 

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।



 


Tags:    

Similar News