आधी आबादी के वोट की कीमत, मणिपुर Viral Video, , ब्रजभूषण सिंह को नियमित जमानत, रामरहीम को ढाई साल में सातवीं बार पैरोल

देश की महिलाओं को सम्मान की बात करने वाली पार्टियों के बारे में जरा सोचिए।

Update: 2023-07-21 06:17 GMT

भारत में आधी आबादी की बात करने वाले सभी राजनैतिक दल महिलाओं को सिर्फ वोट के लिए प्रयोग करते है। इस बात से आप शायद इत्तिफ़ाक रखें लेकिन हमको तो रखना होगा। क्योंकि महिला विरोधी तीन बड़ी बातें एक ही दिन सामने आई है जिन पर गौर करना जरूरी है। क्या आधी आबादी की बात कहकर सम्मान दिए जाने की जगह ये बातें कैसे एक ही दिन आती है जब पूरे देश में महिला नाराज है। 

सबसे पहले दो दिन से मणिपुर में महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो वायरल होने के बाद भी सरकार की priority में मणिपुर है ही नहीं। मणिपुर हिंसा की घटनायें शुरू हुईं अप्रैल में,गृह मंत्री मणिपुर पहुँचे 29 मई को,मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई 24 जून को और पीएम का इस वीडियो के सामने आने के बाद मणिपुर पर पहला बयान आया 20 जुलाई को।  इसका कारण यह भी हो सकता है मणिपुर में केवल दो लोकसभा सीटें है। 

वहीं दूसरी बात यह है कि कल है यौन शोषण के आरोप में फंसे बीजेपी सांसद ब्रिजभूषण शरण सिंह को सशर्त नियमित जमानत का मिलना भी उसी दिन अपने आप में एक बड़ी बात है। जहां महिलाओं के वीडियो वायरल होने के बाद भी यह जमानत तब मंजूर होती है जब सुप्रीम कोर्ट सरकार से सवाल करता है। 

तीसरी बात उसी दिन हत्या और रेप के आरोपी देश की न्यायिक व्यवस्था को दंडवत प्रणाम करने का मन कर रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा को 7वीं बार पैरोल मिली है। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा और 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाएगा। इसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय बागपत मंगवाए गए हैं।  जबकि आम कैदी को उसके परिवार में हुई मौत के समय अंतिम संस्कार के दौरान भी अंतिम पेरोल नहीं मिलती है। 

इन तीनों मामलों को उस दिन एक साथ आना और उसके बाद पीएम मोदी का बयान आना और उसमें भी राजनैतिक प्रत्यंचा खींची होना क्या कहा जाएगा। इसका मतलब देश की आधी आबादी पहले से ज्यादा कमजोर नजर आ रही है। इस समय आधी आबादी को भी मनन करने की जरूरत है आखिर यह बात सामने आई कैसे जो महिला का नग्न वीडियो ही नहीं सब नंगे हो गए। महिला को लेकर बड़े बड़े बोल बोलने वाले अब खामोश होकर अन्य राज्यों पर उंगली उठा रहे है। 

इस बात पर लड़ने का वक्त नहीं है कि किस समुदाय ने पहले हमला किया। कुकी अपराधी या मैतेयी। खून बहुत बह चुका है। दोनों वर्ग से निर्दोष लोगों की हत्या हुईं हैं। पहले पत्थर किसने फेंका, आग किसने लगाई इसपर लड़ने का वक्त नहीं है। सब मिलकर सरकार से अपील कीजिए कि वो इस जेनोसाइड को रोके। 

मणिपुर Viral Video Case में 4 आरोपी गिरफ्तार किए है, कई आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है, मणिपुर की राज्यपाल उइके ने हालात पर चिंता जताई और आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की।   

मणिपुर में गैंगरेप पीड़िता के पति का दर्द सुनिए मनीष ने बताया मैंने सूबेदार रहते देश की रक्षा की कारगिल के युद्ध मे शामिल रहा, श्रीलंका में भी रहा . देश की सेवा की. लेकिन मैं अपनी पत्नी और वालों की रक्षा न कर पाया.

Tags:    

Similar News