Nashik Fire: नासिक में जिंदल कंपनी में धमाका, 9 कर्मचारी आग से झुलसे, देखें Video
Nashik Fire: महाराष्ट्र के नासिक जिले की इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित जिंदल फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में कई कर्मचारी आ गए हैं। जिन्हे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
Nashik Fire: जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। वही महाराष्ट्र (maharashtra) के नासिक (nashik fire) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नासिक जिले की इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित जिंदल फैक्ट्री (fire in jindal company) में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में कई कर्मचारी आ गए हैं। जिन्हे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही और कर्मचारियों के प्लांट के अंदर फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 20 से 25 गांवों में महसूस की गई। सूचना मिलते ही दमकल ( fire department) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। नासिक के सिविल सर्जन अशोक थोराट ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं।
Huge industrial #fire near Igatpuri! pic.twitter.com/1JszYs0bdT
— Shrikar (@shrikarbhave) January 1, 2023
उन्होंने आगे बताया कि आग की इस घटना में झुलसे 9 लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। वह बाकी लोगों सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग खतरनाक रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। आग बुझाने में कुछ समय लग सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि जिंदल ग्रुप की यह कंपनी इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित है। सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग लग गई। यहां मौजूद कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और कई इसकी चपेट में आ गए।