New year Traffic Advisory: नए साल के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इंडिया गेट-कनॉट पर होगा ये प्रतिबंध

नए साल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार राजधानी में नए साल के लिए पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।;

Update: 2022-12-29 15:36 GMT

Delhi Traffic Police Advisory: नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही अपनी तैयारी कर ली है। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार राजधानी में नए साल के लिए पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही नए साल पर इंडिया गेट-कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पैदल चलने वालों को देखते हुए वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से जाने की अनुमति नहीं होगी है। इसके अलावा कनॉट प्लेस के आस-पास के क्षेत्र में नए साल के जश्न के समापन तक कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर रात 8 बजे से किसी भी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर आर/ए मंडी हाउस, आर/ए बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, चेम्सफोर्ड रोड, मुंजे चौक के निकट, आर.के आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, आर/ए गोल मार्केट, आर/ए जीपीओ नई दिल्ली, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड़- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बांग्ला साहिब लेन, आर/ए विंडसर प्लेस से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन रास्तों पर आने-जाने वाले लोगों को नए साल पर इन रास्तों से बचना होगा।

इसके साथ ही इंडिया गेट के लिए जाने वाले वाहनों को भी कई स्थान से डायवर्ट किया जा सकता है। जिसमें क्यू-पॉइंट, आर/ए एमएलएनपी, आर/ए सुनहरी मस्जिद, आर/ए मार्च जनपथ, आर/ए विंडसर प्लेस, राजपथ रफी मार्ग, आर/ए राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, आर/ए मंडी हाउस, डब्ल्यू पॉइंट, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-जाकिर हुसैन मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग-पंडारा रोड शामिल हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल पर घूमने फिरने और आवारागर्दी करने वाले लोगों के लिए सख्ती से पेश आने का फैसला लिया है। नए साल के मौके पर कोई भी किसी भी तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News