नूपुर शर्मा ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की

पैगंबर को लेकर विवादित बयान देने पर नूपुर के खिलाफ कई जगह FIR दर्ज हुई हैं।

Update: 2022-07-18 14:27 GMT

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज FIR में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पैगंबर को लेकर विवादित बयान देने पर नूपुर के खिलाफ कई जगह FIR दर्ज हुई हैं। नूपुर ने सभी FIR को क्लब करने का निर्देश देने की भी मांग की है। नूपुर शर्मा ने अर्जी में अपनी जान को भी खतरा बताया है।

Tags:    

Similar News