Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान में भीड़ ने थाने के अंदर एक व्यक्ति को जिंदा जलाया, लगाया ये आरोप
Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान में शनिवार यानी 11 फरवरी को एक बार फिर Mob Lynching की घटना सामने आई है। इस बार कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया।;
Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान में शनिवार यानी 11 फरवरी को एक बार फिर Mob Lynching की घटना सामने आई है। इस बार कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। घटना पाकिस्तान के Nankana Sahab की बताई जा रही है। जहां लोगों ने पहले पुलिस थाने पर हमला किया और फिर ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद ननकाना साहिब के डीएसपी, एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।
घटना के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। मॉब लिंचिंग की ये घटना उस मामले के महीनों बाद आई है जब भीड़ ने सियालकोट में कथित ईशनिंदा के आरोप में एक श्रीलंकाई मैनेजर को प्रताड़ित किया था और जला दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ननकाना साहिब में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने पहले पुलिस थाने पर धावा बोला और फिर हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को खूब पीटकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सैकड़ों लोग नारे लगा रहे हैं और स्थानीय पुलिस स्टेशन में घुसते हुए दिख रहे हैं। वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ उस्मान अनवर ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डॉ उस्मान अनवर डीएसपी, एसएचओ को निलंबित कर दिया है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से एक बयान भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि पुलिस ने हिंसक भीड़ को क्यों नहीं रोका? किसी को भी कानून को प्रभावित करने की अनुमति नहीं है।