PMKSNY: सरकार ने महंगाई में किसानों को दी आर्थिक बूस्टर डोज, किस्त की राशि में होगा इतने हजार रुपये का इजाफा

मोदी सरकार किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त का पैसा ट्रांसफर करती है, जिससे लोगों को बड़ा फायदा देखने को मिल रहा है। अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में आपका नाम है तो फिर एक बार मौज आने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।;

Update: 2023-01-30 07:08 GMT

नई दिल्लीः मोदी सरकार किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त का पैसा ट्रांसफर करती है, जिससे लोगों को बड़ा फायदा देखने को मिल रहा है। अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में आपका नाम है तो फिर एक बार मौज आने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की किस्त का पैसा डालने जा रही है, जिससे करोड़ों लोगों का इंतजार खत्म होगा। सरकार अब तक किसानों के अकाउंट में अब तक 12 किस्तों का पैसा आ चुका है, जिन्हें अब अलगी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

दूसरी ओर गलियारों और सोशल मीडिया पर किसानों के लिए एक बात और चल रही है, जिसे जानकर आप गदगद हो जाएंगे। माना जा रहा है किसानों की किस्त की राशि बढ़ाने अब दोगुनी होने जा रही है, जिससे सरकार के वित्तीय भंडार पर बोझ बढ़ जाएगा। अगर किस्त की राशि 2,000 से बढ़ाकर 4 हजार रुपये की जाती है तो फिर किसानों के लिए यह बूस्टर डोज साबित होगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

केंद्र सरकार अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि में बढ़ोतरी करती है तो महंगाई और बेरोजगारी में यह वरदान साबित होगा। अगर किस्त की राशि से 2 हजार से बढ़कर 4,000 रुपये हो जाती है तो फिर सालाना दोगुनी रकम आएगी। इस हिसाब आपको सालाना 4 हजार रुपये की तीन किस्तों में 12,000 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे।

इससे केंद्रीय वित्त भंडार पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाएगा, जिससे किसानों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में तेजी से यह बातें चल रही हैं। वर्तमान में सरकार लघु-सीमांत किसानों को 2,000 रुपये की तीन किस्तों में हर साल 6 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करती है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के करीब 12 करोड़ किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

किसानों को अभी अगली यानि 13वीं किस्त का इंतजार है, जिससे पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फैसला लिया जा सकता है। वहीं, कृषि रसायन समूह के प्रमुख आर जी अग्रवाल, 'किसानों को पीएम-किसान कार्यक्रम के तहत अधिक राशि प्रदान की जानी है।

वे पर्याप्त मात्रा में बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीद सकें। पीएम किसान योजना के तहत, केंद्र सरकार तीन समान किस्तों में सालाना कुल 6 हजार प्रदान की जाती है। वहीं, अग्रवाल ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों और विस्तार सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कुछ इंसेंटिव की भी मांग करने का फैसला किया है। सरकार का मकसद किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना होगा, जो फसलों की देखभाल के लिए किसी से खाद-बीज उधार ना लें। जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार की ओर से कई ऐसी स्कीम किासनों के लिए चलाई जा रही हैं जो लगड़े को डंडा साबित हो रही है।

Similar News