Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी का साथ, MP में भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल

गुरुवार सुबह जब भारत जोड़ो यात्रा आरंभ हुई तो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा और सचिन पायलट इसमें शामिल हुए।

Update: 2022-11-24 06:00 GMT

Bharat Jodo Yatra : अभी तक भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहने वाले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इसमें शामिल हो गई हैं। भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस मार्च में शामिल होने के लिए बुधवार को ही प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मध्यप्रदेश पहुंच गईं थीं।

गुरुवार सुबह जब भारत जोड़ो यात्रा आरंभ हुई तो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा और सचिन पायलट इसमें शामिल हुए। इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ सचिन पायलट भी गुरुवार को नजर आए। कांग्रेस ने प्रियंका और राहुल गांधी को लेकर एक फोटो भी ट्वीट भी किया है, इस फोटो में दोनों भाई बहन साथ दिख रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा है- "मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलना पहुंची प्रियंका गांधी।"

बुधवार को राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने भाजपा पर 2018 के राज्य चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए विधायकों को रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने बुरहानपुर में कहा- "हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीत गए, लेकिन उन्होंने 20-25 भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपये दिए और उन्हें खरीद लिया।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी लोकतांत्रिक रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के तीन लक्ष्य हैं- "सबसे पहले, यह नफरत, हिंसा और भय के खिलाफ है, जो भारत में फैलाया जा रहा है। दूसरा, यह बेरोजगारी के खिलाफ है और तीसरा, यह महंगाई के खिलाफ है।"

Tags:    

Similar News